,

पीड़ित किसानों की शीघ्र मुआवजा मिलना चाहिए -अशोक दांगी बगदा

दतिया में आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण ओलावृष्टि तेज आंधी तूफान ओर बेमौसम बारिश से किसानों की फसल पूरी तरह चौपट हो चुकी एवं जिले गेहूं खरीद केंदों को जल्द से जल्द शुरू किए जाए इन सभी मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक…

2 minutes

Read Time

दतिया में आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण ओलावृष्टि तेज आंधी तूफान ओर बेमौसम बारिश से किसानों की फसल पूरी तरह चौपट हो चुकी एवं जिले गेहूं खरीद केंदों को जल्द से जल्द शुरू किए जाए

इन सभी मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में जिले में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल मुआवजा देने को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम कलेक्टर स्वप्रिनल वानखड़े जी महोदय को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने बताया जिले के अनेक किसान भाइयों के पक्के मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं

सेवढ़ा एवं भांडेर विधानसभा क्षेत्र के किसान भाइयों को भारी क्षति का सामना करना पड़ा है उन्होंने कहा मैंने प्रभावित गांवों में पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, उनके दुःख में सहभागी बना तथा खेतों में जाकर फसलों की स्थिति का निरीक्षण किया।

इस कठिन समय में हम सभी कांग्रेसजन पीड़ित परिवारों और किसान भाइयों के साथ मजबूती से खड़े हैं। ओलावृष्टि तेज आंधी तूफान से कई ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ गिरने से बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए जिससे विद्युत व्यवस्था पूरी तरह बंद हो गई

भाजपा सरकार एवं शासन-प्रशासन से हमारी मांग है कि तत्काल सर्वे कराया जाए, प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए ताकि लोग इस संकट से उबर सकें। जिला कांग्रेस कमेटी के सभी वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हमने इस आपदा की घड़ी में हर संभव सहयोग और संवेदना व्यक्त की है।

संकट की इस घड़ी में हम सब पीड़ित परिवारों के साथ है ज्ञापन सौंपने वालों मे जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर, कांग्रेस नेता स्वामी शरण कुशवाहा, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश सचिव रामकुमार मोंगिया, आशीष तिवारी जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed