राजस्थान पंडेर उप तहसील मुख्यालय से संवाददाता रमेश भाट की रिपोर्ट पुष्कर सरोवर में युवक, युवती के शव तैरते हुए शुक्रवार को सुबह पवित्र घाट, वल्लभ घाट में तेरे तैरते हुए दिखाई दिए। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और मौके पर पुलिस पहुंची, जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान राज उम्र 30 वर्ष, तथा युवती की पहचान मोनिका उम्र 25 वर्ष के रूप में बताई जा रही है।
दोनों अजमेर निवासी है, सूचना पर पुष्कर थाना अधिकारी विक्रम सिंह राठौड़ स्वयं ख़ुद मौके पर जाकर जायजा लिया दोनों शवों को सरोवर से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए, प्रेम प्रसंग का मामला कि शंका पर जांच शुरू की।















