शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। बडलियास-सवाईपुर क्षेत्र में बड़लियास थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर थाने लाकर खड़ा किया।
थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रही अवैध बजरी परिवहन अभियान के तहत पुलिस ने आज शुक्रवार को तीन अलग-अलग जगह पर कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध बजरी परिवहन करते हुए जब्त पर मामला दर्ज किया।
पुलिस ने रेण, सोलंकिया का खेड़ा व आकोला बनास नदी से एक-एक ट्रैक्टर ट्राली को अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त कर तीन प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की इस कार्रवाई में एएसआई गोपाल सिंह, दीवान सांवलदान, जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल हरवीर, नाहर सिंह, दिनेश कुमार लक्ष्कार, मुकेश कुमार शर्मा व हरिओम आदि शामिल रहे।















