ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शादी के नाम पर ठगी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. झांसी रोड थाना क्षेत्र के नाका चंद्रवदनी इलाके में रहने वाले एक युवक को गरीब लड़की बताकर शादी कराई गई।
लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही ऐसा राज खुला कि पूरा परिवार सदमे में आ गया. जिस व्यक्ति ने लड़की का भाई बनकर शादी की रस्में निभाईं और कन्यादान कराया, वही युवती का असली पति निकला. पुलिस ने इस मामले में कथित लुटेरी दुल्हन समेत 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज किया है.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह पूरा गिरोह सुनियोजित तरीके से लोगों को शादी के नाम पर फंसाकर लाखों रुपए और जेवर हड़पने की साजिश रचता था.














