तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन मुर्दाबाद के नारो के साथ निकाली शवयात्रा

भगवान राम के अपमान के विरोध में सड़क पर आया दलित समाज सनातनी दलित हिंदुओं का फूटा आक्रोश दोषियों को फाँसी देने की माँग की दशहरे पर तमिलनाडु के जिले त्रिचि के थिरुविरुंबुर ब्लॉक के गुंटूर गांव में स्थानीय लोगों द्वारा हिन्दू समाज के आराध्य देवता मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का पुतला दहन किया गया…

2 minutes

Read Time

भगवान राम के अपमान के विरोध में सड़क पर आया दलित समाज सनातनी दलित हिंदुओं का फूटा आक्रोश

दोषियों को फाँसी देने की माँग की दशहरे पर तमिलनाडु के जिले त्रिचि के थिरुविरुंबुर ब्लॉक के गुंटूर गांव में स्थानीय लोगों द्वारा हिन्दू समाज के आराध्य देवता मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का पुतला दहन किया गया

चूंकि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री mk स्टालिन कई बार हिंदू धर्म को लेकर डेंगू मलेरिया एड्स जैसी अपमानित टिप्पणियां कर चुके हैं l इसी का परिणाम है कि वहां के स्थानीय लोगों द्वारा हिन्दू धर्म की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है l और हिन्दू धर्म की आस्था का केन्द्र रहे भगवान राम के पुतले पर जूते चप्पल फेंक कर जलाया गया

जबकि इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को पूर्व से थी, लेकिन स्थानीय पुलिस का उक्त कृत्य को नजर अंदाज़ करना कहीं न कहीं घटना को सहयोग

देने के बराबर है lउक्त घटना से आक्रोशित दलित संगठन अखिल भारतीय बलाई महासंघ के कार्यकर्ताओं द्वारा आज सुबह गौपुर कॉलोनी चौराहा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार के नेतृत्व में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री mk स्टालिन की शवयात्रा निकाली गई l शवयात्रा में बकायदा अर्थी सजाई गई, साथ ही एक कार्यकर्ता अधजला कंडा और मटकी लेकर आगे आगे चल रहा था

l कार्यकर्ता स्टालिन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे और दोषियों को फांसी लगाने की मांग कर रहे थे l शवयात्रा को गौपुर चौराहा से चाणक्यपूरी चौराहा होते हुए पुनः गौपुर चौराहा पर लाया गया ll यहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्टालिन के पुतले की जूते चप्पल से पिटाई कर उसे आग के हवाले कर दिया गया llइस दौरान मुख्य रूप अखिल

भारतीय बलाई महासंघ के कार्यकर्ता दिनेश हिरवे दिनेश कुलपारे लखन देपाले पवन भावसार मोहित मेहता सूरज सिंह राठौर संजय सोलंकी चिंटू मालवीय संतोष अलोने गोलू चौधरी पवन जोशी अनिल चौहान योगेश चौहान राहुल सेन सहित सैकड़ो की संख्या में दलित संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे ll

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed