, , , ,

अवैध शराब के विरुद्ध दतिया आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई। दो महिलाओं को गिरफ्तार, 30 बल्क लीटर कच्ची मदिरा जप्त।

दतिया। पवित्र नगरी दतिया में अवैध शराब के विक्रय पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज आबकारी वृत दतिया ‘अ’ में महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। कलेक्टर दतिया स्वप्निल वानखडे, उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता संदीप शर्मा के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी बी.एल. दांगी के मार्ग दर्शन…

1 minute

Read Time

दतिया। पवित्र नगरी दतिया में अवैध शराब के विक्रय पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज आबकारी वृत दतिया ‘अ’ में महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई।

कलेक्टर दतिया स्वप्निल वानखडे, उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता संदीप शर्मा के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी बी.एल. दांगी के मार्ग दर्शन में यह महत्वपूर्ण कार्रवाई अंजाम दी गई।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रामकुमार सूत्रकार के निर्देशन तथा आबकारी उपनिरीक्षक अनिरुद्ध खानवलकर के नेतृत्व में आबकारी अमले ने वृत दतिया ‘अ’ क्षेत्र में गश्त के दौरान अवैध शराब बिक्री की सूचना पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम 1.भावना पति रुपेंद्र कंजर, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी हमीरपुर कंजर डेरा, 2. शीला पत्नी परम कंजर, उम्र करीब 65 वर्ष, निवासी प्रकाश नगर कंजर डेरा, दबिश के दौरान आरोपियों के पास से लगभग 30 बल्क लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई।

मौके पर ही दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1)(A) एवं 49 (क) के तहत एक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जप्त मदिरा व सामग्री का मूल्य, जप्त की गई मदिरा एवं संबंधित सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 6000 रुपये आंका गया है।

कार्रवाई में शामिल टीम, इस सफल कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक ध्वनि भदौरिया, आबकारी आरक्षक विकास पाठक, संजय शर्मा, महिला आरक्षक खुशबू रघुवंशी तथा वाहन चालक का सराहनीय योगदान रहा।जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed