, ,

हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सकल हिन्दू समाज की बैठक संपन्न

20 दिसंबर से 20 जनवरी तक नगर की विभिन्न बस्तियों में होंगे हिन्दू सम्मेलन। दतिया। सकल हिन्दू समाज द्वारा आगामी 20 दिसंबर से 20 जनवरी तक आयोजित किए जाने वाले बस्ती हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें आयोजित की गईं। इस अवसर पर नगर के छह प्रमुख…

1 minute

Read Time

20 दिसंबर से 20 जनवरी तक नगर की विभिन्न बस्तियों में होंगे हिन्दू सम्मेलन।

दतिया। सकल हिन्दू समाज द्वारा आगामी 20 दिसंबर से 20 जनवरी तक आयोजित किए जाने वाले बस्ती हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें आयोजित की गईं। इस अवसर पर नगर के छह प्रमुख स्थानों पर विधिवत भूमि पूजन कर सम्मेलन की तैयारियों का शुभारंभ किया गया।

भूमि पूजन के कार्यक्रम दुर्गेश्वरी मंदिर न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (झांसी रोड), रामजी वाटिका गंज राजगढ़ मार्ग, कान्हा उत्सव वाटिका ठंडी सड़क, सरस्वती शिशु मंदिर भरतगढ़, दक्ष प्रजापति मंदिर झांसी बाईपास एवं रतन वाटिका पुरानी कलेक्ट्रेट के पास संपन्न हुए। इन सभी स्थलों पर सकल हिन्दू समाज की बैठकें भी आयोजित की गईं।

बैठकों में बस्ती हिन्दू सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु हिन्दू सम्मेलन आयोजन समितियों का गठन किया गया तथा सम्मेलनों में होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। इसके साथ ही 20 दिसंबर से 20 जनवरी के मध्य नगर की विभिन्न बस्तियों में आयोजित होने वाले हिन्दू सम्मेलनों की तिथियां एवं समय भी निर्धारित किए गए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सम्मेलन से कुछ दिन पूर्व नगर में प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। साथ ही हिन्दू समाज के लोगों को आमंत्रित करने के लिए घर-घर जाकर पीले चावल वितरित किए जाएंगे एवं आमंत्रण पत्र दिए जाएंगे।

सम्मेलन के दिन विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इन सभी हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन नगर की विभिन्न बस्तियों में गठित सकल हिन्दू समाज की हिन्दू सम्मेलन आयोजन समितियों द्वारा किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed