,

सागौन के हरे भरे पेड़ लगातार काटे जा रहे पर्यावरण को हो रहा नुकसान।

जिला ब्यूरो चीफ़ देवास/कन्नौद। देवास वनमंडल के कन्नौद वन परिक्षेत्र में हतलाय बीट तथा कुतरा नाला के पास लगभग सागौन के 20 पेड काटे गये है, तथा वाहनो में भरकर लकडी को अन्यत्र स्थान पर भेजा गया है और विचारणीय प्रश्न यह है कि वन विभाग को खबर तक नही है, जब ग्रामीण बताते है…

1 minute

Read Time

जिला ब्यूरो चीफ़ देवास/कन्नौद। देवास वनमंडल के कन्नौद वन परिक्षेत्र में हतलाय बीट तथा कुतरा नाला के पास लगभग सागौन के 20 पेड काटे गये है, तथा वाहनो में भरकर लकडी को अन्यत्र स्थान पर भेजा गया है और विचारणीय प्रश्न यह है कि वन विभाग को खबर तक नही है, जब ग्रामीण बताते है तब वन विभाग जाकर जंगल में देखता है जबकि इनकी जिम्मेदारी होती है खुद निगरानी करे।

वही पेड काटने के बाद ठूंठ बचे है उससे पता चला कि यहां पेड काटे गये है ग्रामीणों के अनुसार इस क्षेत्र मे लंबे समय से भूमाफिया सक्रिय है जो वन विभाग की मीली भगत से जंगल को रेगिस्तान बना कर सागोन की लकडी बेच कर मोटी कमाई कर रहे है। वहीं वन विभाग के नाकेदार का कहना है कि लकडी तो कटेगी उसके बाद खबर चलेगी कुछ नही होगा।

इस सम्बंध मे देवास वन मंडल अधिकारी विरेन्द्र पटेल उपवन मंडल अधिकारी दिनेश वास्केल ने मोबाइल पर बताया कि क्षेत्र में सागोन कटाई की सूचना प्राप्त हुई है, उस पर जांच कर सख्त कार्यवाही की जायेगी। ताकि यहां पर्यावरण को नुकसान नही हो, वही वन परिक्षेत्र अधिकारी सृजन जाधव ने बताया कि हमे सूचना प्राप्त हुई है तथा हम जंगल का मुआयना करने के साथ ही लकडी कहां गई है उसके सुराग भी तलाश कर कार्यवाही करेगे।क्षेत्र वासीयो का कहना है कि वन विभाग हमेशा आश्वासन देकर फिर जंगल को लावारिश छोड देते है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed