मध्यप्रदेश स्वास्थ

आबकारी विभाग के दल ने सोनकच्छ क्षेत्र में कार्रवाई कर 03 प्रकरण दर्ज किए

कार्रवाई में एक स्कूटर वाहन जब्त किया, जब्त सामग्री एवं वाहन का मूल्य 58 हजार रुपए

पवन परमार ब्यूरो चीफ संवाददाता जिला देवास सोनकच्छ। जिला कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध देवास जिले में मदिरा के अवैध निर्माण, परिवहन एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी कड़ी में दिनांक 26 सितंबर 2025 को सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल ने गत दिवस आबकारी वृत्त सोनकच्छ में ढाबों होटलों पर सर्चिंग की गई तथा एक स्कूटर वाहन को पकड़ा गया। वाहन की डिक्की से 30 पाव देशी मदिरा तथा अन्य स्थानों से 45 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 19 पाव विदेशी मदिरा ज़ब्त की गई।

कार्यवाही में कुल 03 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत दर्ज किए गए है। जप्त सामग्री एवं वाहन का मूल्य लगभग 58 हजार रुपये है। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, दिनेश भार्गव आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रायकवार, आरक्षक अरविंद, निकिता परमार सैनिक किशोर, अनिल चौहान, अनिल सम्मिलित थे। इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

About The Author