नवागत पुलिस अधीक्षक सीहोर महोदय ने किया सीहोर शहर का भ्रमण

IMG-20260507-WA0015

आज दिनांक 07/05/2026 को सीहोर की नवागत पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री सोनाक्षी सक्सेना ने पदभार ग्रहण किया एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय की समस्त शाखाओं का भ्रमण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना कोतवाली का निरीक्षण किया एवं थाना कोतवाली के लंबित मामलों, अपराध, चालान, मर्ग आदि का अवलोकन किया। लंबित गंभीर मामलों के निराकरण एवं अनावश्यक कोई मामला लंबित न रहे, इस हेतु दिशा निर्देश दिए

इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सीहोर शहर के मुख्य मार्ग कोतवाली से तहसील चौराहा तक पैदल भ्रमण किया गया।

शहर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं उपस्थित अधिकारियों व कर्मचरियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक महोदय के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत, नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ अभिनंदना शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक अजाक सीहोर श्री प्रवीण चढोकर, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविंद्र यादव, यातायात प्रभारी सीहोर ब्रजमोहन धाकड़ उपस्थित रहे।

About The Author