, , ,

दुकानदार हिन्दू और श्रद्धालु भी हिन्दू फिर देवास में ये विवाद क्यों?

माता टेकरी पर बाहर से आए श्रद्धालुओं से मारपीट, प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल। जिला ब्यूरो चीफ संवाददाता पवन परमार जिला देवास देवास। नवरात्रि के दौरान शहर में स्थानीय दुकानदारों ने दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं के साथ हुई मारपीट की गई। अब सवाल यह उठता है कि दुकानदार हिन्दू है और माता…

1 minute

Read Time

माता टेकरी पर बाहर से आए श्रद्धालुओं से मारपीट, प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

जिला ब्यूरो चीफ संवाददाता पवन परमार जिला देवास देवास।

नवरात्रि के दौरान शहर में स्थानीय दुकानदारों ने दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं के साथ हुई मारपीट की गई। अब सवाल यह उठता है कि दुकानदार हिन्दू है और माता टेकरी पर मां के मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु भी हिन्दू ही हैं तो फिर ये विवाद क्यों है? इसका मतलब यहां है कि विवाद किसी जाति धर्म में नहीं है बल्कि हमारे दिमाग में भरा हुआ है। क्योंकि आप कुछ अरसे से देख सुन रहे हैं कैसे हिन्दू मुस्लिम किया जा रहा है राजनीतिक षडयंत्र रचा जा रहा है? अब ये न्याय कहा ले जाए कि हिन्दू हिन्दू आपस में उलझे हुए हैं? जय माता दी!

घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। वीडियो सामने आने के बाद आमजन में आक्रोश है और लोग सवाल कर रहे हैं कि धार्मिक नगरी में इस तरह का व्यवहार आखिर क्या संदेश देगा?

श्रद्धालुओं का कहना है कि जब हम अपने परिवार के साथ अन्य धार्मिक स्थलों पर जाते हैं, तो वहां का वातावरण सहयोगी और शांतिपूर्ण होता है, लेकिन देवास में हुई यह घटना निंदनीय है। लोगों ने सवाल उठाया है कि मौके पर पुलिस तैनात थी, फिर भी यह शर्मनाक घटना हुई। कुछ लोग सिर्फ वीडियो बनाते रहे, किसी ने बीच-बचाव तक नहीं किया।

कोतवाली पुलिस ने मामले में दो महिलाओं सहित 5 लोगों पर शांति भंग करने का मामला दर्ज किया है। इनमें से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो की तलाश जारी है। साथ ही अवैध रूप से लगाई गई दुकान हटाने की कार्रवाई भी हो सकती है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed