थाना जावर पुलिस द्वारा हाईवे पर हुई चोरी का 72 घंटो मे खुलासा, 02 कंजर गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना द्वारा थाना क्षेत्र में हाईवे पर बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी आष्टा दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावर
उनि. संतोष विश्वकर्मा के नेतृत्व में थाना जावर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए इंदौर-भोपाल हाईवे पर कंटेनर से अंग्रेजी शराब की पेटियों की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।*घटना का विवरण*दिनांक 14.08.2026 को फरियादी मोहम्मद रिहान पिता उस्मान रिहान, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम करनपुर, थाना पाकबड़ा, जिला
मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि पटेल ढाबा से खड़ी जोड़ के बीच इंदौर-भोपाल हाईवे पर खड़े उसके कंटेनर से SMIRNOFF MINTY JAMUN शराब की 17 पेटियां चोरी हो गई हैं।रिपोर्ट पर थाना जावर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई
अपराध पंजीबद्ध होने के पश्चात वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावर उनि. संतोष विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई।पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की घटना में शामिल एक आरोपी हरनिया गांव की बड़ली के पास मोटरसाइकिल से मौजूद है।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पल्सर मोटरसाइकिल चालक को पकड़ा गया।पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की घटना करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा चोरी की गई शराब की पेटियों में से 01 पेटी SMIRNOFF MINTY JAMUN शराब बरामद की गई।आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया, जिसके बाद अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
*गिरफ्तार आरोपी*1. निखिल उर्फ कालू हाड़ा पिता शांतीलाल हाड़ा, जाति कंजर, उम्र 22 वर्ष, निवासी पीपलरांवा, थाना पीपलरांवा, जिला देवास।2. सुमेर हाड़ा पिता तिवरिया हाड़ा, जाति कंजर, उम्र 21 वर्ष, निवासी पीपलरांवा, थाना पीपलरांवा, जिला देवास।
जप्त मशरूका1. 01 पेटी SMIRNOFF MINTY JAMUN शराब।2. घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल।3. चोरी की शराब की पेटियां बेचने से प्राप्त ₹13,500/- नगद।
सराहनीय भूमिकाउक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी जावर उनि. संतोष विश्वकर्मा, उनि. दिनेश यादव, प्रआर. 17 तेजभान सिंह, प्रआर. 668 सुनील वर्मा, प्रआर. 793 हरीश डोडीयार, आर. 219 अमित, आर. 215 सुरेन्द्र मंडलोई, आर. 139 कुंदन वर्मा, आर. 765 नरेंद्र सैंधव, आर. 55 अनिल, आर. 763 काव सिंह रावत, म.आर. 874 हिरामणी, सैनिक 461 लाखन सिंह ठाकुर एवं थाना जावर पुलिस टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।