, ,

ग्राम पंचायत भाटखेडा के तत्‍कालिन पंचायत सचिव निलंबित, व सामाजिक सुरक्षा अधिकारी की वेतन वृद्धि रोकी

राजगढ़ 30 सितम्‍बर, 2025 कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा संवाद से समाधान कार्यक्रम के तहत प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाले संवाद कार्यक्रम में लंबे समय से लंबित सीएम हेल्‍पलाईन की रेण्‍डमली 5 से 6 शिकायतों का लोकसेवा गारंटी के तहत चयन किया जाता है। इसी तारतम्‍य में मंगलवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग…

2 minutes

Read Time

राजगढ़ 30 सितम्‍बर, 2025 कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा संवाद से समाधान कार्यक्रम के तहत प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाले संवाद कार्यक्रम में लंबे समय से लंबित सीएम हेल्‍पलाईन की रेण्‍डमली 5 से 6 शिकायतों का लोकसेवा गारंटी के तहत चयन किया जाता है। इसी तारतम्‍य में मंगलवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की 6 शिकायतों का चयन किया गया था।

कलेक्‍टोरेट सभागार में शिकायतकर्ता और संबंधित अधिकारी की उपस्थिति में शिकायतकर्ता और संबंधित अधिकारियों को अपने सम्‍मुख सुना और शिकायतों का निराकरण करवाया। साथ ही गैर जिम्‍मेदार अधिकारी कर्मचारियों पर कार्यवाही के निर्देश दिए।शिकायतकर्ता श्री सीताराम लोधी द्वारा बताया कि उनकी पत्‍नी का नाम समग्र आईडी से हटा दिया गया हैं।

आवेदक से आधार कार्ड बनवाए जाने का कहा जा रहा है और आधार कार्ड नहीं बनाया जा रहा हैं। आवेदक का फिंगर नहीं आने से आधार कार्ड नहीं बन पाया कलेक्‍टर डॉ. मिश्रा ने ई-गर्वेनेंस प्रबंधक को निर्देशित किया कि तीन दिवस में शिकायतकर्ता का उचित निराकरण करें।शिकायतकर्ता श्री रामचंद्र दांगी द्वारा बताया गया कि मेरी पत्‍नी का नाम सीलाबाई है हम पूर्व से ही विवाहित हैं।

समग्र आईडी में हमें अविवाहित किया गया हैं। जिससे मेरी पत्‍नी का नाम समग्र आईडी में व अन्‍य शासन की योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह रहे हैं। शिकायत पर उचित कार्यवाही नहीं करने पर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी जीरापुर की एक वेतन वृद्धि रोकने व जनपद पंचायत जीरापुर को नोटिस जारी करने के‍ निर्देश दिए।

शिकायतकर्ता श्री रजनीश दांगी द्वारा बताया गया कि मेरे ससुर श्री हजारीलाल दांगी जीवित है पंचायत सचिव द्वारा लापरवाही करते हुए समग्र आईडी में सदस्‍य को मृत घोषित कर दिया गया हैं। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए कलेक्‍टर डॉ. मिश्रा ने तत्‍कालिन पंचायत सचिव श्री प्रेमसिहं दांगी को निलंबित करने व जनपद पंचायत सीईओ खिलचीपुर की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।

शिकायतकर्ता श्री विकाश चक्रवाती द्वारा बताया गया कि मेरे समग्र आईडी नगर पालिका द्वारा जनरेट की गई थी। लेकिन में परिवार का मुखिया हुं मेरे नाम की जगह अन्‍य व्‍यक्ति श्री अनल सक्‍सेना निवासी ग्‍वालियर का समग्र में कर दिया गया था। शिकायतकर्ता का निराकरण नगर पालिका नरसिंहगढ से कर दिया गया है।

शिकायतकर्ता श्री नौसाद अली के द्वारा बताया गया कि मेरी परिवार आईडी में चार अज्ञात लोगों के नाम जोड दिए गए है जिससे आवेदक को काफी समस्‍याएं हो रही हैं। कलेक्‍टर डॉ. मिश्रा ने सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, नगर पालिका राजगढ़ वार्ड प्रभारी की एक-एक वेतन वृद्धि रोकते हुए निर्देशित किया कि तीन दिवस में शिकायत का निराकरण करें। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी व शिकायतकर्ता उपस्थित रहें।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed