प्रशासन मध्यप्रदेश

दो पक्षों में विवाद निकाली बंदूके हवा फायरिंग लोग दहशत में।

पवन परमार जिला देवास सोनकच्छ- देवास जिले के भोंरासा थाना क्षेत्र ग्राम महुड़ी भाजपा नेता दशरथ सिंह धाकड़ ने विवाद के दौरान हवाई फायर कर दहशत फैलाई थी वीडियो वायरल होने पर भौंरासा पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज किया जिसमें मुख्य आरोपी दशरथ सिंह, उसके भतीजे रवि

और भाई सूरज सिंह धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकी पांच की तलाश जारी है घटना मंगलवार सुबह की हैं जहां विजय सिंह के परिजन मंदिर पहुंचे तो दशरथ के बेटे राजवीर और पृथ्वीराज कट्टा लहराते हुए आए और हवाई फायर किया।

युवराज, लक्की और अन्य भी हथियार लेकर पहुंच गए थे दोनों पक्षों में मारपीट हुई और गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे, पुलिस के मुताबिक बाकी के पांच लोगों पर भी जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

About The Author