, ,

म.प्र. स्थापना दिवस पर महाविद्यालय पचोर में तीन दिवसीय आयोजन

अंधेर नगरी, वेब पोर्टल पचौर/वीर सावरकर शास. महाविद्यालय पचोर में विगत दिवस मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो डीसी भूरिया एवं जन भागीदारी अध्यक्ष रत्नेश वर्मा…

1 minute

Read Time

अंधेर नगरी, वेब पोर्टल पचौर/वीर सावरकर शास. महाविद्यालय पचोर में विगत दिवस मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो डीसी भूरिया एवं जन भागीदारी अध्यक्ष रत्नेश वर्मा के मार्गदर्शन में हुआ।

सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन कर राष्ट्रगान एवं सामूहिक रूप से मप्र गान किया गया। तत्पश्चात स्वतंत्रता के बाद मध्य प्रदेश की विकास गाथा पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने-अपने विचार प्रकट किये।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन भागीदारी समिति सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार दिलीप कुशवाह ने पिछले 70 वर्षो में मध्य प्रदेश के विकासक्रम के बारे में बताते हुए

मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं प्राकृतिक संसाधनों की जानकारी प्रदान की कार्यक्रम अंतर्गत मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत विषय पर पेंटिंग एवं मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

तीन दिवसीय उक्त आयोजन के प्रथम दिवस संपन्न हुए कार्यक्रम में अतिथि एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ सहित विद्यार्थी उपस्थित थे संचालन डॉक्टर दिलीप गर्ग ने किया एवं आभार रविंद्र मेवाड़ा ने व्यक्त किया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed