शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-नेशनल हाईवे 48 डी पर ग्राम आमली बंगला के पास रविवार 17 मई 2026 को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल और टैंकर के बीच हुई दुर्घटना में छोटू पुत्र नोरत भील एवं नारायण पुत्र रामधन भील निवासी कजोड़िया की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों वाहनों को डिटेन कर लिया गया। मृतकों के शव जिला अस्पताल शाहपुरा में रखवाए गए हैं। पुलिस के अनुसार परिजनों के पहुंचने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।















