, , ,

ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत नाबालिग बालिका को पुणे (महाराष्ट्र) से किया गया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार — बालिका परिजनों को सौंपी गई

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं एसडीओपी आष्टा श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग बालिका की दस्तयाबी हेतु थाना पार्वती पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में थाना पार्वती पुलिस ने नाबालिग बालिका को पुणे…

1 minute

Read Time

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं एसडीओपी आष्टा श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग बालिका की दस्तयाबी हेतु थाना पार्वती पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए थे।

उक्त निर्देशों के पालन में थाना पार्वती पुलिस ने नाबालिग बालिका को पुणे (महाराष्ट्र) से सुरक्षित दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। दस्तयाब की गई बालिका को विधिसंगत कार्रवाई उपरांत परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

घटना क्रम
दिनांक 05.11.2025 को फरियादी रामचंद्र मालवीय, निवासी ग्राम सेवदा थाना पार्वती, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है।
रिपोर्ट पर थाना पार्वती में अपराध क्रमांक 368/25, धारा 137(2) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्रवाई

विवेचना के दौरान नाबालिग की पतारसी हेतु एक विशेष टीम गठित की गई।
तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर टीम को पता चला कि नाबालिग बालिका पुणे (महाराष्ट्र) में है।

टीम तत्काळ पुणे रवाना हुई जहां बारामती क्षेत्र में नाबालिग तथा आरोपी पाए गए।
पुलिस ने बालिका को सुरक्षित दस्तयाब करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का विवरण
अरविंद पिता लेखराम, उम्र 26 वर्ष
निवासी – ग्राम डोंगरगांव, थाना धुमा, जिला सिवनी (म.प्र.)

सराहनीय भूमिका

इस संपूर्ण कार्यवाही में –
उप निरीक्षक अजय जोझा,
आरक्षक 739 शैलेंद्र,
आरक्षक 266 चंद्रभान,
तथा सायबर सेल सीहोर
का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed