,

आपरेशन मुस्कान के तहत थाना थरेट पुलिस द्वारा नाबालिग अपहृता को रक्शा, जिला झाँसी से महज 05 घण्टे में किया दस्तयाब

मार्गदर्शन एवं प्रसंशनीय भूमिकाः- दतिया पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में नाबालिग गुम बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे व एसडीओपी सेवढा अजय चानना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थरेट एवं पुलिस स्टाफ व्दारा अपह्रत…

1 minute

Read Time

मार्गदर्शन एवं प्रसंशनीय भूमिकाः- दतिया पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में नाबालिग गुम बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे व एसडीओपी सेवढा अजय चानना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थरेट एवं पुलिस स्टाफ व्दारा अपह्रत नाबालिग बालिका को करोंदी माता मंदिर परिसर रक्शा थाना रक्शा जिला झाँसी से दस्तयाब किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरणः-दिनांक- 27.08.2025 को फरियादी के द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताये एंव रक्शा निवासी अजय कुशवाह के द्वारा बहला फुसलाकर कहीं ले जाने के संबध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें पुलिस द्वारा आरोपी संदेही अजय कुशवाह के विरुध्द धारा-137 (2) बी.एन.एस. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था पुलिस द्वारा की गई

कार्यवाहीः- फरियादी के द्वारा की गई रिपोर्ट पर थाना प्रभारी थरेट द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से आवश्यक मार्गदर्शन एवं सायबर सेल दतिया की मदद प्राप्त कर तत्काल त्वरित कार्यवाही कर नाबालिक बालिका को महज 05 घण्टे में करोंदी माता मंदिर परिसर रक्शा थाना रक्शा जिला झाँसी से दस्तयाब किया गया।

सराहनीय भूमिका उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी थरेट उपनिरीक्षक – अरविन्द भदौरिया, प्र.आर.591 विनोद विमल, प्रआर.164 रामजीशरण शुक्ला, आर. 350 राघवेन्द्र सिकरवार, आर.735 राहुल यादव, महिला आर.970 नीतू परिहार थाना थरेट एवं सायबर सेल दतिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed