सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस दतिया ने मुक्तिधाम में चलाया स्वच्छता अभियान, किया वृक्षारोपण।
दतिया। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, मध्यप्रदेश राज्य शाखा के आह्वान पर चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा दतिया द्वारा सेवड़ा चुंगी स्थित मुक्तिधाम में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम
आयोजित किया गया। राज्य शाखा द्वारा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता सहित विभिन्न जनहितकारी एवं सेवा गतिविधियों के आयोजन का आह्वान किया गया है कार्यक्रम के दौरान रेडक्रॉस के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर मुक्तिधाम परिसर में श्रमदान एवं साफ-सफाई की।
परिसर में फैले कचरे एवं गंदगी को हटाकर लोगों को अपने आसपास तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।इसी क्रम में मुक्तिधाम परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। सदस्यों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर रेडक्रॉस दतिया के सचिव पुनीत तिलवानी, मध्यप्रदेश राज्य प्रबंध समिति सदस्य अमित कुमार अग्रवाल, अनुभव राय, सुनील सोनी, रवि बघेल आलोक भटनागर, मनोज हिंदुजा, सुमित सेन, राजेश कट्रोलिया सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे तथा स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय सहभागिता की।
रेडक्रॉस सदस्यों ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान न होकर हमारी नियमित सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा होना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी ले, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।“स्वच्छ परिसर – हरित परिसर – सेवा का संकल्प” के संदेश के साथ रेडक्रॉस दतिया ने नागरिकों से
स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता करने की अपील की। साथ ही सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आगे भी स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण से जुड़े सेवा कार्य आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया गया।