पप्पू वेल्डर गिरफ्तार हथियार बनाने के उपकरण, कट्टे और अधबने हथियार बरामद
आरोपी पर पहले से भी दर्ज हैं मामले
दतिया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उनाव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने की एक फैक्ट्री का पर्दाफाश कर मुख्य आरोपी अब्दुल रशीद मंसूरी उर्फ पप्पू वेल्डर को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण, कट्टे और अधबने हथियार बरामद किए गए हैं। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे तथा एसडीओपी भाण्डेर पूनम चंद्र यादव के मार्ग दर्शन में की गई।
जिले में अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है, जिसके तहत यह बड़ी सफलता सामने आई है,
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, थाना उनाव पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना उनाव के अपराध क्रमांक 81/2026 में फरार चल रहा आरोपी अब्दुल रशीद मंसूरी उर्फ पप्पू वेल्डर, निवासी वार्ड क्रमांक 12 भाण्डेर, अवैध हथियार निर्माण में संलिप्त है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपी के पास से हथियार बनाने में प्रयुक्त सामग्री एवं उपकरण बरामद किए गए, पुलिस का मानना है कि आरोपी लंबे समय से अवैध हथियार तैयार कर सप्लाई करने के काम में लगा हुआ था।
भारी मात्रा में हथियार और उपकरण जब्त पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से निम्न सामग्री जब्त की गई—01 अधिया 315 बोर 03 कट्टे 315 बोर 02 अधबने कट्टे 315 बोर, लोहे की नाल जैसी 10 वस्तुएँ 01 फनर एवं 01 रेती, 05 कोले एवं 02 स्प्रिंग,03 लोहे की रॉड01 छैनी एवं 02 हैमर, 02 लोहे की चादर, 01 काला टेप, 01 वेल्डिंग मशीन01 होल करने वाली मशीन
पुलिस ने समस्त सामग्री जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी, पुलिस ने बताया कि इसी प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी नवलकिशोर झा के कब्जे से भी तीन कट्टे 315 बोर, एक पिस्टल 32 बोर तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए जा चुके हैं।
इससे यह आशंका जताई जा रही है कि जिले में अवैध हथियार निर्माण और सप्लाई का एक संगठित नेटवर्क सक्रिय था, जिसकी कड़ियां पुलिस खंगाल रही है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड गिरफ्तार आरोपी अब्दुल रशीद मंसूरी उर्फ पप्पू वेल्डर के खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।
अपराध क्रमांक 79/2013 धारा 25(1), 25(सी-1), 29 आर्म्स एक्ट थाना गोराघाट अपराध क्रमांक 81/2026 धारा 25(1-B)(a), 25(1)A, 27 आर्म्स एक्ट थाना उनाव पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका, इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उनाव उपनिरीक्षक यतेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
कार्यवाही में प्र.आर. 67 आदित्य शर्मा, आरक्षक दर्शन यादव, मोहित शर्मा, भूपेंद्र सिंह, आनंद सिंह, विपिन शर्मा, रोहित यादव, महेश कौरव सहित एसडीओपी कार्यालय भाण्डेर एवं थाना भाण्डेर के पुलिस कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।















