नरसिंहगढ़ में हंगामा: जिला पंचायत अध्यक्ष चंदन सिंह सोंधिया के साथ कार्यक्रम में थप्पड़ मारने का आरोप

IMG-20260725-WA0002

नरसिंहगढ़ – नरसिंहगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष चंदन सिंह सोंधिया के साथ अभद्रता और थप्पड़ मारने की घटना सामने आई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद कुर्ते में जिला पंचायत अध्यक्ष चंदन सिंह सोंधिया को कुछ लोग और पुलिसकर्मी घेरकर ले जा रहे हैं। वीडियो के साथ लिखा है “नरसिंहगढ़ कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष चंदन सिंह सौधिया के साथ थप्पड़ मारने की घटना”।

घटना के बाद कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया।फिलहाल प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

राजनीतिक मोड़: इस घटना के बाद पूरे राजगढ़ जिले में राजनीतिक माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। कांग्रेस ने सीधे तौर पर भाजपा नेताओं पर सत्ता के बल पर हमला कराने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस इस मामले की पूरी वीडियो फुटेज खंगालकर जांच कर रही है।

About The Author