,

हम बदलेंगे, युग बदलेगा गायत्री परिवार के इस सूत्र वाक्य को अपनाएं – अरुणादित्य देवडॉ

आलोक संस्थान द्वारा अक्षय तृतीया पर आयोजित पंच कुंडीय गायित्री हवन यज्ञ एवं विधा आरंभ संस्कार में शामिल हुए दतिया महाराजा हम बदलेंगे, युग बदलेगा गायत्री परिवार के इस सूत्र वाक्य को हर व्यक्ति को अपनाना चाहिए। यह विचार दतिया महाराजा अरुणादित्य देव ने सोमवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर न्यू दतिया पब्लिक…

1 minute

Read Time

आलोक संस्थान द्वारा अक्षय तृतीया पर आयोजित पंच कुंडीय गायित्री हवन यज्ञ एवं विधा आरंभ संस्कार में शामिल हुए दतिया महाराजा हम बदलेंगे, युग बदलेगा गायत्री परिवार के इस सूत्र वाक्य को हर व्यक्ति को अपनाना चाहिए। यह विचार दतिया महाराजा अरुणादित्य देव ने सोमवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर न्यू दतिया पब्लिक स्कूल में डॉ आलोक संस्थान एवं गायित्री परिवार द्वारा आयोजित पंच कुंडीय गायित्री हवन यज्ञ एवं विधा आरंभ संस्कार कार्यक्रम के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि इस सूत्र वाक्य को प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में उतार लें और स्वंय में बदलाव करें तो पूरा नजारा बदल जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि गायित्री परिवार द्वारा बच्चों में जो धार्मिक संस्कार रोपे जा रहे हैं, वह सराहनीय हैं, इससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैं।

उन्होंने कार्यक्रम आयोजन के लिए गायित्री परिवार के सदस्यों एवं डॉ आलोक सोनी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के आरंभ में जूदेव ने अन्य गणमान्य जनों के साथ पंच कुंडीय हवन यज्ञ में मन्त्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी।

कार्यक्रम में न्यू पब्लिक स्कूल के संचालक डॉ आलोक सोनी, श्रीमती संध्या सोनी, वरिष्ठ पत्रकार रवि ठाकुर, मंगल सिंह परमार, श्रीमती कुमकुम राजे, भूपेंद्र चउदा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed