, ,

जब किसान नवाचार की राह चुनता है तभी खेती से समृद्धि का नया अध्याय लिखा जाता है – प्रदेश अध्यक्ष

जिला ब्यूरो संवाददाता पवन परमार / देवास। सोनकच्छ विधानसभा के ग्राम बीसाखेड़ी में रविवार को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के नेतृत्व में युवा किसान सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्र के युवा किसानों से संवाद करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर, उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती के लिए प्रेरित…

1 minute

Read Time

जिला ब्यूरो संवाददाता पवन परमार / देवास। सोनकच्छ विधानसभा के ग्राम बीसाखेड़ी में रविवार को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के नेतृत्व में युवा किसान सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्र के युवा किसानों से संवाद करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर, उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र में पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर नवाचार और आधुनिक तकनीक से खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भारती सरवटे, नारायण सिंह, शैलेंद्र सिंह, कृष्णपाल सिंह, समीक्षा छाबड़ा, धर्मेंद्र सिंह एवं कालू सिंह जैसे नवाचार करने वाले किसानों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।इन सभी किसानों ने अपने अनुभव, नवाचार और सफलता की कहानियां उपस्थित युवा किसानों के साथ साझा कीं, जिससे क्षेत्र के किसानों को नई दिशा और प्रेरणा प्राप्त हुई।यह कार्यक्रम किसानों की समृद्धि, नवाचार और आत्मनिर्भर खेती की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में उभरा।

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा जिला, लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक डॉ राजेश सोनकर, अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, राजेंद्र पंवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष निरंजन सिंह सेंगर, विधानसभा जिला मंत्री बबलू ठाकुर, जिला सह कोषाध्यक्ष यशपाल सिंह बघेल, मंडल अध्यक्ष विजेंद्र राजपूत, अनिल चावड़ा, हरेंद्र पिलवानी, नरेंद्र पाटीदार एवं जीतेन्द्र मंडलोई विशेष रूप उपस्थित रहे l कार्यक्रम मे अन्य सभी वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं किसान भाइयों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल और प्रेरणादायी बनाया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed