दतिया विधानसभ उप निर्वाचन 2026चौकिंग के दौरान 6 लाख 50 हजार रूपये जप्त

1785054325999

दतिया 25 जुलाई 2026/ दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एसएसटी टीम द्वारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में आज शनिवार को चिरूला चैकिंग पाईट पर वाहन की चैकिंग के दौरान एसएसटी दल को वाहन क्रमांक एमपी आरजे 14 टीएफ 5646 से वाहन स्वामी मधुसूदन गुप्ता से 6 लाख 50 हजार रूपये नगद जप्त किये गए। जप्त रूपये के संबंध में कोई प्रमाणिक दस्तावेज संबंधित व्यक्ति द्वारा प्रस्तुत नहीं किए है। उक्त रूपये को जप्त कर जिला कोषालय दतिया में सुरक्षार्थ जमा कराये गए है।

About The Author