दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026सामान्य प्रेक्षक एवं सीईओ जिला पंचायत ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
दतिया 25 जुलाई 2026, दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन-2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सामान्य प्रेक्षक विजय भारती आईएएस एवं सीईओ जिला पंचायत अक्षय कुमार तेम्रवाल ने शुक्रवार को बसई स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा बूथ लेवल अधिकारियों
(बीएलओ) से मतदाता सूची, मूलभूत सुविधाओं और निर्वाचन संबंधी तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय सहित सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को
शांतिपूर्ण, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने अधिकारियों से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए मतदान केंद्रों पर बेहतर प्रबंधन बनाए रखने के निर्देश दिए।