शाहपुरा कांग्रेस कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शाहपुरा ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय, बालाजी की छतरी पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुरा के अध्यक्ष महावीर कुमावत एवं नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुरा के अध्यक्ष रमेश सेन ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज
फहराया। इसके पश्चात सभी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्रध्वज को नमन किया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर कुमावत ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। हमें देश की एकता, अखंडता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए।
कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी की लड़ाई में ऐतिहासिक भूमिका निभाई और आज भी लोकतंत्र एवं संविधान की मजबूती के लिए संघर्षरत है।नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सेन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर है। हमें सभी स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में भाईचारा, सद्भाव और एकता को मजबूत करना चाहिए।
शाहपुरा कांग्रेस संगठन राष्ट्रहित और जनहित के मुद्दों पर पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच कार्य करता रहेगा।इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में लादू लाल खटीक, जिला अध्यक्ष ग्रामीण कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक भारद्वाज ,राम प्रसाद धाकड़, पूर्व पीसीसी सदस्य राजकुमार बैरवा,पीसीसी सदस्य संदीप जीनगर,
अनिल पौंड्रिक, पूर्व पार्षद रमेश व्यास, शंकर खटीक, नाथु कोली ,मुबारिक हुसैन, सोहन सोनी, पप्पू जैन, सुनील पाराशर, भेरू खटीक, सुनील मिश्रा, ओम सिंधी, संजय झांवर, विक्की खान, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष जयंत जीनगर, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष
अमन पौंड्रिक, धर्मराज खटीक, मदन सर्वा, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, राजू गुर्जर, शौकत, सीटू जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।अंत में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी कांग्रेसजनों एवं शाहपुरा क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।