स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा/हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय कोठार मोहल्ला शाहपुरा में 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ध्वजारोहण प्रधानाचार्य कपिल निम्बार्क,हेमलता गौड़ एवं निर्मला बाहेती भारत विकास परिषद् संयोजिकाद् ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमलता गौड़ ने की। मुख्य अतिथि कार्यक्रम के तहत उद्बोद्धन में स्वतंत्रता दिवस का महत्त्व बताते हुए विद्या भारती द्वारा संचालित
विद्यालयों में संस्कार पक्ष की शिक्षा का महत्त्व बताया। स्वतंत्रता दिवस का महत्त्व और हमे कैसे आजादी मिली हैं उनके बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विद्यालय के 300भैया/बहिनों ने भाग लिया। भैया/बहिनों ने देशभक्ति गीत, कविता, सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य, योग, सामूहिक गीत, नाटक खेजड़ी बचाओ आन्दोलन, ऑपरेशन सिन्दूर
पिरामिड प्रस्तुत किए गए। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य कपिल निम्बार्क ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभी आचार्य/दीदी की सहभागिता रही हैं। मंच संचालन मुकेश कुमार धोबी ने किया।