शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। बिजोलिया-बिजोलिया निवासी मुकेश एवं अनिता विजयवर्गीय की सुपुत्री चार्वी विजयवर्गीय ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मांडलगढ़ तहसील में प्रथम एवं भीलवाड़ा जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
चार्वी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक एवीएस विद्यालय बिजोलिया में अध्ययन किया और हर वर्ष विद्यालय टॉपर रहने का गौरव हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
चार्वी के दादा रामप्रसाद विजयवर्गीय एवं दादी तुलसी विजयवर्गीय ने बताया कि चार्वी आगे चलकर आईआईटी की परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है। उसकी मेहनत, लगन और अनुशासन ने यह सफलता दिलाई है।
चार्वी की इस शानदार उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।













