आज पचोर में ब्रह्मा कुमारीज के परमात्मा अनुभूति भवन में पांच दिवसीय बाल व्यक्तित्व विकास शिविर समर कैंप में तीसरे दिन डॉ. धर्मेंद्र सिंह भदोरिया (लायंस क्लब अध्यक्ष) ने बेटियों को पढ़ने और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया l
उन्होंने संस्थान में होने वाले सभी कार्यों की सराहना कि इस संस्थान में जो कुछ भी सिखाया जाता है वह अवश्य सीखे,समय मैं जो बदलाव आया है उसको ध्यान में रखते हुए हम अपने जीवन को श्रेष्ठ और उज्जवल बनाएं। पहले के जमाने में खेल-खेल में शिक्षा प्राप्त की जाती थी लेकिन आज का दौर लैपटॉप कंप्यूटर और मोबाइल का है इनका सावधानी से उपयोग करें।
अच्छे संस्कार धारण करें यहां पर मेडिटेशन सिखाया जाता है उसको सीखे अवश्य ही एक दिन आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर भारत का नाम रोशन करेंगे। वहीं ब्रह्माकुमारी मोनिका दीदी ने बताया कि बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने के लिए हांजी का पाठ पक्का करें, किसी को दिखाने के लिए सेवा ना करें।
सेवा सच्चे हृदय से करें तभी पुण्य जमा होंगे, भगवान भी खुश होंगे और हमारी मनोकामनाएं स्वत: पूरी हो जाएगी lअपने जीवन में एक लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करे मेहनत करे, अपने समय को व्यर्थ बातों से दूर रखें।
ब्रह्माकुमारी वैशाली दीदी ने चित्र स्पर्धा एवं शिक्षाप्रद कार्यशालाएं करावाई l कैम्प में बड़ी संख्या में नन्हे मुन्ने बच्चे बच्चिया उपस्थित रहे ।













