, , , , ,

देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद लगी आग, कई मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश के देवास जिले में स्थित टोंककला के पास एबी रोड पर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को एक भीषण विस्फोट ने पूरे..

2 minutes

Read Time

मध्य प्रदेश के देवास जिले में स्थित टोंककला के पास एबी रोड पर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को एक भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया है।

बताया जा रहा है कि, अचानक लगी आग के बाद एक के बाद एक जोरदार धमाके होने लगे, जिससे आसपास कई किलोमीटर तक कंपन महसूस किया गया। हादसे में अबतक चार मजदूरों की मौत भी हो गई है, जबकि 27 से ज्यादा मजदूर झुलस गए हैं।

विस्फोट इतना तेज था कि, फैक्ट्री का मलबा और शव सड़क तक जा पहुंचे। प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर जांच के आदेश दिए हैं।हादसे में अब तक तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि, 27 घायलों को अबतक जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

इनमें से 3 की मौत की पुष्टि हो गई है। जबकि, 15 को बेहद गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। कई घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है। बाकी सामान्य झुलसे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, धमाके इतने शक्तिशाली थे कि, फैक्ट्री का टीन शेड हवा में उड़कर कई मीटर दूर स्थित एबी रोड पर आ गिरे। इस दौरान सड़क पर दूर-दूर तक फैक्ट्री के मलबे के साथ कुछ शवों के टुकड़े तक पड़े दिखाई दिये, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

आसमान पर दिखा काले धुएं का गुबारघटना के बाद से फैक्ट्री परिसर से लगातार काले धुएं का गुबार उठता नजर आ रहा है। आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर जमा हो गए, लेकिन लगातार हो रहे धमाकों के कारण कोई भी फैक्ट्री के करीब जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा।

बताया जा रहा है कि, फैक्ट्री में भारी मात्रा में बारूद और तैयार पटाखे रखे थे, जिसके चलते चंद मिनटों में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed