, , ,

राजगढ़। जिले “कृषि रथ” अभियान का शुभारंभ किया

राजगढ़ 16 मई, 2026 “कृषि रथ” अभियान का शुभारंभ शनिवार को किया गया। उक्त कृषि रथ का संचालन आगामी 10 दिवस तक जिले के विभिन्न..

1 minute

Read Time

राजगढ़ 16 मई, 2026 “कृषि रथ” अभियान का शुभारंभ शनिवार को किया गया। उक्त कृषि रथ का संचालन आगामी 10 दिवस तक जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में किया जाएगा।

कृषि रथ को जिला अध्यक्ष श्री ज्ञानसिंह गुर्जर, मंडल अध्यक्ष श्री सचिन मौर्य, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजगढ़, श्रीमती निधि भारद्वाज, उपसंचालक कृषि श्री सचिन जैन एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।कार्यक्रम में समस्त जनप्रतिनिधिगण, राजस्व विभाग, कृषि विभाग, आत्मा परियोजना, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। कृषि रथ के माध्यम से जिले की ग्राम पंचायतों में पहुंचकर कृषकों को ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण, संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, कीट एवं रोग प्रबंधन, नरवाई प्रबंधन, फसल विविधीकरण, कृषि को लाभकारी बनाने के उपाय एवं कृषि विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी।साथ ही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना सहित शासन की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कृषि रथ में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एवं कृषि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी प्रतिदिन उपस्थित रहकर कृषकों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। कृषि रथ प्रतिदिन लगभग 4 ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेगा तथा कृषकों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों एवं योजनाओं से लाभान्वित करेगा।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed