, ,

दतिया। ऑनलाइन IPL सट्टा संचालकों के विरुद्ध थाना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही,

02 आरोपी गिरफ्तार किए, 09 मोबाइल, 27 सिम कार्ड, बैंकिंग दस्तावेज एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री जप्त की। दतिया। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त..

1 minute

Read Time

02 आरोपी गिरफ्तार किए, 09 मोबाइल, 27 सिम कार्ड,

बैंकिंग दस्तावेज एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री जप्त की।

दतिया। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन के मार्ग दर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

दिनांक 24.05.2026 को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फिल्टर क्षेत्र स्थित एक मकान में कुछ व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से आईपीएल/क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई।

कार्यवाही के दौरान आरोपीगण अनुभव शर्मा एवं कप्तान वाल्मीकि को ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों में संलिप्त पाया गया। पुलिस द्वारा मौके से 09 मोबाइल फोन, विभिन्न कंपनियों के 27 सिम कार्ड, चेकबुक, पासबुक, एटीएम कार्ड एवं ऑनलाइन लेनदेन से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक सामग्री जप्त की गई।

प्रारंभिक जांच में आरोपियों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से लाखों रुपये के लेनदेन के साथ सट्टा संचालन किया जाना पाया गया है।

उक्त प्रकरण में थाना कोतवाली दतिया में अपराध क्रमांक 281/2026 अंतर्गत धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता, सार्वजनिक जुआ अधिनियम एवं आईटी एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा ऑनलाइन लेनदेन एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।

सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक धीरेंद्र मिश्रा थाना प्रभारी कोतवाली, उप निरीक्षक अंशुल अरोरा, उप निरीक्षक विवेक राय, प्रधान आरक्षक बृजमोहन उपाध्याय, आरक्षक हेमंत प्रजापति, आरक्षक अरविंद रावत, आरक्षक 698 रविंद्र यादव एवं आरक्षक 298 रविंद्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।

About The Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor