,

दतिया। थाना कोतवाली पुलिस ने जुआ के फड़ पर दविश देकर 12 आरोपी गिरफ्तार

₹18,600 नगद एवं ताश की गड्डी जप्त की। दतिया। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन के..

2 minutes

Read Time

₹18,600 नगद एवं ताश की गड्डी जप्त की।

दतिया। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए खलकापुरा क्षेत्र में जुआ फड़ पर दबिश देकर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से ₹18,600 नगद एवं 52 पत्तों की एक ताश की गड्डी जप्त की गई।

थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि खलकापुरा स्थित छोटू उचाड़िया के मकान की टपरिया में कुछ व्यक्ति हार-जीत का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी थाना कोतवाली को अवगत कराया गया तथा एसडीओपी दतिया से विधिवत सर्च वारंट प्राप्त कर पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई, जहां लगभग 14 व्यक्ति गोल घेरा बनाकर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए। पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर कार्यवाही की गई, जिसमें 12 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि 02 आरोपी अंधेरे एवं मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपीगण 1.दीपू जाटव निवासी इमलीपुरा दतिया 2.रवि उचाड़िया निवासी खलकापुरा दतिया 3.अजय उर्फ अंश अहिरवार निवासी खलकापुरा 4.दीपक गौतम निवासी इमलीपुरा दतिया 5.ब्रजेश अहिरवार निवासी खलकापुरा दतिया 6.आनंद कुशवाह निवासी ठंडी सड़क दतिया 7.नरेंद्र यादव निवासी मुड़ियन का कुआँ दतिया 8.आकाश साहू निवासी आनंद टॉकीज क्षेत्र दतिया 9.शिवम धौलपुरिया निवासी खलकापुरा दतिया 10.विशाल विश्वकर्मा निवासी शनिचरा मोहल्ला दतिया 11.ऋतिक अहिरवार निवासी खलकापुरा दतिया 12.पंकज वर्मा निवासी खलकापुरा दतिया

फरार आरोपी 1.छोटू उचाड़िया निवासी खलकापुरा दतिया 2.दीपक साहू निवासी पण्डा की नरिया दतिया

सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक धीरेंद्र मिश्रा, उप निरीक्षक अंशुल अरोरा, प्रधान आरक्षक ब्रजराज तोमर, प्रधान आरक्षक भूपेंद्र रावत, प्रधान आरक्षक बृजमोहन उपाध्याय, आरक्षक अरविंद रावत, आरक्षक रविन्द्र यादव, आरक्षक हेमंत प्रजापति सहित थाना कोतवाली पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।

अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान जारी, दतिया पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।

About The Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor