बीना (जिला सागर, मध्यप्रदेश), 1 मई 2026 — बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर बीना विधानसभा क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर मानव सेवा समिति सोसाइटी (एनजीओ) द्वारा बुद्ध बिहार निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बीना तहसील क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।
समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश चौधरी, उपाध्यक्ष श्रीमती सविता चौधरी, सचिव उदयभान सिंह, कोषाध्यक्ष आनंद सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार अहिरवार, मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह, संगठन मंत्री नंदकिशोर खंगार सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान शाम 6:50 बजे ध्वजारोहण किया गया तथा विधि-विधान के साथ भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने बुद्ध बिहार के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का संकल्प लिया। संस्था द्वारा आश्वासन दिया गया कि बुद्ध बिहार का निर्माण कार्य बहुत जल्द प्रारंभ कर पूर्ण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने भगवान बुद्ध के विचारों—शांति, करुणा और समानता—को अपनाने का संदेश दिया।














