विशाल नेत्र शिविर में 280 मरीजों का नेत्र परीक्षण, 70 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित
पचोर। लायंस क्लब इंटरनेशनल पचोर एवं श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, आनंदपुर के संयुक्त तत्वावधान में 20 जुलाई 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचोर में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में क्षेत्र के 280 मरीजों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें 70 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। चयनित मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय, आनंदपुर में किया जाएगा।
फूड फार हंगर एक्टिविटी के तहत लायंस क्लब इंटरनेशनल पचोर के द्वारा शिविर में आए सभी मरीजों के लिए भोजन के पैकेट एवं पीने के पानी की बोतलों का वितरण भी किया गया। इस सेवा कार्य से मरीजों को शिविर के दौरान विशेष सुविधा मिली।शिविर को सफल बनाने में लायंस क्लब पचोर के अध्यक्ष लायन डॉ. इंसाफ अंसारी, सचिव लायन डॉ. राकेश कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष लायन स्वप्निल गुप्ता, लायन जेपी उदावत, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन पैरिफेरी लायन मनीष अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन ट्री फ्रेंड, पूर्व अध्यक्ष लायन दिलीप सोनी, पूर्व अध्यक्ष लायन दीपक माहेश्वरी, लायन सूरज प्रकाश गुप्ता, लायन प्रकाश जायसवाल, लायन मनोज अहिरवार, लायन भगवान सिंह राजपूत, लायन आशिक खान एवं लायन आरिफ खान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय, आनंदपुर की टीम द्वारा मरीजों की जांच एवं परामर्श किया गया। टीम में काउंसलर अभिषेक सुमन, ऑप्टोमेट्रिस्ट अभिषेक सुमन, लखन शर्मा, प्रद्युम्न शर्मा, दीपक कुर्मी एवं विशाल जादौन शामिल रहे।शिविर के आयोजन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजया गौतम, ऑप्टोमेट्रिस्ट राजकुमार अहिरवार, डॉ. मनीष कुमार यादव, भोलाराम त्रिपाठी, दीपक जायसवाल एवं मुकेश नागर का विशेष सहयोग रहा।
लायंस क्लब पचोर के अध्यक्ष लायन डॉ. इंसाफ अंसारी ने कहा कि “नेत्र ज्योति प्रदान करना मानव सेवा का सबसे पुनीत कार्य है। लायंस क्लब सदैव स्वास्थ्य एवं जनसेवा के क्षेत्र में ऐसे सेवा कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है।” शिविर में मरीजों एवं उनके परिजनों ने आयोजकों और सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।