विश्व आदिवासी दिवस पर सेवादल जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने किया देवेन्द्र सिंह भिलाला का स्वागत

IMG-20260811-WA0020

lपचोर । 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने आदिवासी कॉग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह भिलाला के घर पहुंचकर उनका माला पहनाकर स्वागत किया और 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष सुनील नागर, कॉग्रेस युवा नेता मुकेश मेघवाल एवं प्रणाय यादव, सहित समाज के वरिष्ठ रूपराम भिलाला एवं अन्य कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने आदिवासी समाज के गौरव, संस्कृति एवं परंपराओं को नमन करते हुए 9अगस्त विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं।जिला सेवादल अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि आदिवासी समाज का देश की संस्कृति, परंपराओं और विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

समाज की युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी आगे आना चाहिए।इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और आदिवासी समाज के उत्थान का संदेश दिया।

About The Author