सावन के दूसरे सोमवार और सोम प्रदोष पर श्रीनाथजी भक्त मंडल ने किया पौधारोपण
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा। सावन मास के दूसरे सोमवार एवं सोम प्रदोष के पावन अवसर पर श्रीनाथजी भक्त मंडल की ओर से केकड़ी रोड स्थित श्री गोवर्धननाथ नंदीशाला परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंडल के सदस्यों ने नंदियों को गुड़ खिलाया तथा परिसर में बरगद एवं बिल्व के पौधे लगाए।कार्यक्रम के दौरान प्रकाश पाठक ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी।
भजनों के साथ सभी सदस्यों ने कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।श्रीनाथजी भक्त मंडल के संदीप जोशी ने बताया कि शाहपुरा में सावन मास के अवसर पर श्री शिव महापुराण कथा का सफलतापूर्वक समापन हुआ है।
इसी धार्मिक एवं सेवा भाव की कड़ी में नंदीशाला परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।पूर्व पार्षद जोरावर खान एवं भूपेन्द्र त्रिपाठी ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सुनील दत्त शर्मा, अभिषेक त्रिपाठी, सुनील दाधीच
, अजय शर्मा, नीरज सेन, मनोज भारद्वाज, अंकित सेन, संदीप जोशी, गोल्डी पाराशर, शिवप्रकाश श्रृंगी, लक्की पोरवाल, अंकुर नौलखा एवं अभिजीत सोनी सहित मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।