इंदरगढ़ बायपास निर्माण को लेकर विनय उपाध्याय ने उठाई आवाज तीन माह में निर्माण कार्य शुरू
नहीं हुआ तो आमरण अनशन सहित जनआंदोलन की चेतावनी
दतिया/इंदरगढ़,10 अगस्त 2026 सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र के इंदरगढ़ नगर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और मुख्य बाजार में लगने वाले जाम को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी फार्मेसी प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विनय उपाध्याय ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के समक्ष इंदरगढ़ बायपास निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई है।
उपाध्याय ने कलेक्टर दतिया के माध्यम से लोक निर्माण मंत्री को भेजे मांग-पत्र में कहा कि इंदरगढ़ नगर के मुख्य बाजार से प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारी वाहन एवं अन्य यातायात गुजरता है, जिसके कारण आए दिन गंभीर जाम की स्थिति बनती है। इससे व्यापारियों,आम नागरिकों,विद्यार्थियों,
महिलाओं,बुजुर्गों एवं मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।मांग-पत्र में लगभग 8 किलोमीटर प्रस्तावित इंदरगढ़ बायपास मार्ग का निर्माण आगामी तीन माह के भीतर प्रारंभ कराने की मांग की गई है। साथ ही बायपास से संबंधित सर्वे,डीपीआर,भूमि संबंधी कार्यवाही एवं आवश्यक स्वीकृतियां शीघ्र पूरी करने की मांग रखी गई है।
तीन माह की समय सीमाविनय उपाध्याय ने कहा कि इंदरगढ़ की जनता लंबे समय से बायपास की मांग कर रही है। अब केवल घोषणा नहीं, बल्कि धरातल पर निर्माण कार्य प्रारंभ होना चाहिए।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगामी तीन माह में बायपास निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो इंदरगढ़ नगर के
व्यापारी,समाजसेवी एवं आम नागरिक लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। आवश्यकता पड़ने पर आमरण अनशन सहित व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।उपाध्याय ने कहा कि ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। उन्होंने शासन से जनहित की इस महत्वपूर्ण मांग पर तत्काल कार्रवाई करते हुए इंदरगढ़ बायपास निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कराने की मांग की है।