आदिवासी मुद्दों एवं संगठन को लेकर भोपाल में हुई विशेष चर्चा
राजगढ़ । मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश सचिव विनोद ईरपाचे से जिला राजगढ़ के आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल में मुलाकात की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न आदिवासी मुद्दों को लेकर करीब दो घंटे तक विस्तृत चर्चा हुई।प्रतिनिधिमंडल ने आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न विषयों और क्षेत्र की समस्याओं को
प्रदेश सचिव के समक्ष रखा। साथ ही संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं आदिवासी समाज के हित में किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग
सिंघार हैं। प्रतिनिधिमंडल में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजगढ़ देवेन्द्र सिंह भिलाला, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह भिलाला, जिला सदस्य पप्पू भिलाला, मनोहर भिलाला, गोविन्द सिंह , मोहन सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।मुलाकात के दौरान आदिवासी समाज की आवाज को मजबूती से उठाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।