राजीव गांधी जयंती पर नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुरा ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

IMG-20260822-WA0040

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी, शाहपुरा के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय, बालाजी जी की छतरी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सेन ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक एवं मजबूत भारत की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ाने, पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने तथा देश में संचार एवं तकनीकी क्रांति की नींव रखने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

उनके विचार और देश के प्रति समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।शनगर अध्यक्ष रमेश सेन ने कहा कि राजीव गांधी की जयंती उनके बताए मार्ग पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लेने का अवसर है।

श्रद्धांजलि सभा में जिला अध्यक्ष ग्रामीण चिकित्सा प्रकोष्ठ राजस्थान लादू लाल खटीक, पूर्व पार्षद नाथु कोली, पार्षद प्रत्याशी रवि दत्त पौंड्रिक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पप्पू जैन, मुन्ना खान, धनराज जीनगर, सुनील मिश्रा, ओम सिंधी, विक्की खान, प्रेम चन्द कहार, चंद्र प्रकाश रैगर, किशन कहार पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

About The Author