शाहपुरा नगर निकाय चुनाव में जिला बहाल करो संघर्ष समिति की रहेगी अहम भूमिका , महत्वपूर्ण बैठक 22 अगस्त को सुबह 11 बजे
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा/जिला बहाल करो संघर्ष समिति शाहपुरा द्वारा शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा दिलाने की मांग का आंदोलन जिला समाप्ति से लेकर अब तक विगत 1 वर्ष 7 माह से अनवरत आंदोलन जारी है ओर जिला बनने तक जारी रहेगा। दिनांक 22 अगस्त 2026 शनिवार को प्रातः 11:00 बजे भाणा गणेश जी मन्दिर परिसर पर जिला बहाल करो संघर्ष समिति की महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष दुर्गालाल राजोरा की
अध्यक्षता में रखी गई हैं।जिसमें नगर निकाय चुनाव शाहपुरा में जिला बहाल करो संघर्ष समिति की भूमिका क्या होनी चाहिये पर सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा।क्या संघर्ष समिति चुनाव लड़ेगीसंघर्ष समिति किसका विरोध करेगीसंघर्ष समिति किसका समर्थन करेगीसंघर्ष समिति सदस्यों की क्या क्या भूमिका रहेगीआदि कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा कर नगर निकाय चुनाव शाहपुरा के लिए महत्वपूर्ण कमेटी बनाई जाएगी।
महत्वपूर्ण बैठक का संचालन संयोजक रामप्रसाद जाट करेंगें।जिसमे समस्त समाजो के प्रतिनिधि एवं सभी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा संघर्ष समिति सदस्य एवं आमजन जिन्होंने जिला आंदोलन में संघर्ष समिति को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग प्रदान किया वह अधिक से अधिक संख्या में भाग लेंगे और सर्वसम्मति से शाहपुरा जिले की वापसी के लिए नगर निकाय
चुनाव में संघर्ष समिति की भूमिका पर अपने विचार रख चुनाव लड़ने या किसी का समर्थन करने आदि बिंदुओं पर निर्णय लिया जायेगा। सरकार ने अब तक शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा नहीं दिया जिससे आमजन में आक्रोश है। संघर्ष समिति जनता से किये वादों के लिए कटिबद्ध है।
सभी समाजों के प्रतिनिधियों सभी संस्थाओं प्रतिनिधियों सर्व वर्ग व्यापारियों एवं अधिवक्ता साथियों,संघर्ष समिति के सदस्यो एव शाहपुरा के आमजन से आग्रह है कि उक्त महत्वपूर्ण बैठक में समय से 5 मिनिट पूर्व पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाये।शाहपुरा जिले के सम्मान में जिला बहाल करो संघर्ष समिति चुनावी मैदान मेंइंकलाब जिंदाबाद
याचना नहीं अब रण होगाजीवन जय या मरण होगानिवेदक:-अध्यक्ष – दुर्गा लाल राजोरा संयोजक – रामप्रसाद जाटसह संयोजक सूर्य प्रकाश ओझामहासचिव- कमलेश मुण्डेतिया।