नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
दतिया। कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला और एसडीओपी आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में थाना कोतवाली में दर्ज
अपराध क्रमांक 490/26 में आरोपी मान सिंह बघेल निवासी सेंथरी, पोस्ट पिपरौआ, दतिया को पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश देकर गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपी से पूछताछ जारी है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक हेमा गौतम सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।