रेडक्रॉस एवं DDRC के सहयोग से सेरेब्रल पाल्सी जागरूकता कार्यक्रम 6 अक्टूबर को
रेडक्रॉस एवं DDRC के सहयोग से सेरेब्रल पाल्सी जागरूकता कार्यक्रम 6 अक्टूबर को
दतिया। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, दतिया एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (DDRC) के संयुक्त तत्वावधान में 6 अक्टूबर 2026 को सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों के लिए निःशुल्क जागरूकता एवं जांच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, सीतासागर रोड, होली क्रॉस के पास, दतिया में प्रातः 11 बजे से शुरू होगा।कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों की जांच की जाएगी। साथ ही अभिभावकों को सेरेब्रल पाल्सी की पहचान, देखभाल, उपचार एवं पुनर्वास के संबंध में आवश्यक जानकारी और
मार्गदर्शन दिया जाएगा। आयोजकों ने सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को लेकर कार्यक्रम में पहुंचें और इस निःशुल्क सुविधा का लाभ उठाएं।
साथ ही इसकी जानकारी अन्य जरूरतमंद परिवारों तक भी पहुंचाएं।अधिक जानकारी के लिए 8959564331 और 8349941999 पर संपर्क किया जा सकता है।