जीरापुर से पवन कुमार जाटव की रिपोर्ट
जीरापुर — भारत की एकता और अखंडता के सूत्रधार आधुनिक भारत के शिल्पकार महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस पर देश की एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए रन फॉर यूनिटी अंतर्गत नगर परिषद जीरापुर एवं पुलिस थाना जीरापुर द्वारा संयुक्त रूप से नगर में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
दौड़ में जनप्रतिनिधिगण गणमान्य नागरिक पुलिस विभाग और नगर परिषद के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए
सर्वप्रथम प्रातः 8:00 बजे भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलराम टांक भाजपा जिला मंत्री ईश्वर सिंह तोमर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह तहसीलदार आर पी सिंह मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिओम शर्मा और थाना प्रभारी रवि ठाकुर द्वारा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर इंद्र चौराहे से दौड़ प्रारंभ की गई।
जिसमें सभी जनप्रतिनिधि परिषद सदस्य गणमान्य नागरिक अधिकारी कर्मचारी व छात्र शामिल हुए हटीले हनुमान मंदिर आवास कॉलोनी पर मैराथन दौड़ का समापन हुआ।
जहां जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा दौड़ में प्रथम आए छात्र शिवराज सिंह सोनगरा द्वितीय कन्हैया लाल दांगी ओर तृतीय स्थान पर रहे अंकित दांगी तीनों छात्रों को शील्ड प्रमाण पत्र लीड पेन पुरस्कार प्रदान किया गया।
थाना प्रभारी रवि ठाकुर द्वारा उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलवाई गई।
इस अवसर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलराम टांक भाजपा जिला मंत्री ईश्वर सिंह तोमर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह पार्षद संजय भावसार कमल झावा देवकीनंदन जमीदार आदि जनप्रतिनिधि व परिषद सदस्य तथा तहसीलदार आरपी सिंह मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिओम शर्मा थाना प्रभारी रवि ठाकुर व स्टाफ पटवारी जहदीश सिंह चौहान और नगर परिषद के देवनारायण दांगी,
ओंकार मंडलोई, कमल भावसार, आजाद झावा, राजेश झावा, रामप्रसाद झावा, भगवान परिहार, नीरज मालवीय, अजय दांगी, राजेंद्र सिंह भाटी एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे









