, ,

शा.उ.उ.मा.विद्यालय जीरापुर में डॉ.भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस को बनाया गया।

जीरापुर से पवन कुमार की रिपोर्ट सामाजिक समरसता समाज को एकात्मता के सूत्र में बांधती है। अभाविप नगर मंत्री नरेन्द्र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नागरिकाई ब्यावर के द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीरापुर में डॉ भीमराव अंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस को सामाजिक समरसता दिवस कार्यक्रम के रूप में मनाया। मुख्य वक्ता नगर मंत्री…

1 minute

Read Time

जीरापुर से पवन कुमार की रिपोर्ट

सामाजिक समरसता समाज को एकात्मता के सूत्र में बांधती है। अभाविप नगर मंत्री नरेन्द्र

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नागरिकाई ब्यावर के द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीरापुर में डॉ भीमराव अंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस को सामाजिक समरसता दिवस कार्यक्रम के रूप में मनाया।

मुख्य वक्ता नगर मंत्री नरेंद्र सोंधिया ने इसमें कहा कि आसेतू हिमालय यह एक राष्ट्र है और इसमें रहने वाले हम सभी इसके अंग भूत घटक हैं। यह हमारी मान्यता है जो सभ्यता “अको§हं बहुस्याम:”, “वयम अमृतस्य पुत्रा: “, “सर्वे भवन्तु सुखिन: ” ऐसे मित्रों को जन्म देती है वहां जन्म के आधार पर समाज को जातियों में बांटना और भेदभाव पूर्ण व्यवहार करना यहां एक लांछन है।

मुख्य अतिथि रामप्रताप सिंह ठाकुर (तहसीलदार) ने कहा कि हम सब को सामाजिक समता और समरसता पूर्ण व्यवहार का पालन करना चाहिए।

विशेष अतिथि शिक्षक भेरूलालजी एवं बालूसिंह पंवार रहे कार्यक्रम का संचालन अभाविप छात्रावास प्रमुख पूजा पंवार ने किया। अभाविप स्कूल अध्यक्ष रामपाल तोमर ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी एंव आभार मंत्री देवराज गुर्जर ने किया। जिसमें स्कूल स्टाफ एवं छात्र उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed