मध्यप्रदेश समाज

ब्रजवासी जाटव समाज के प्रदेशाध्यक्ष पद के निर्वाचन आगामी 14 दिसम्बर को

पुलिस प्रशासन की व्यवस्था हेतु करनवास थाना प्रभारी को दिया आवेदन

जीरापुर से पवन कुमार जाटव की रिपोर्ट आज दिनांक 10/12/2025 को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ थाना प्रभारी महोदय करनवास को आगामी जाटव समाज के चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था के लिए लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया।

जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी भागीरथ प्रसाद मालोनिया ओढपुर, गोकुल प्रसाद जाटव राजगढ़, देवेंद्र विजयपुरिया ब्यावरा, लोमेश जाटव, सचिन जाटव, रवि जाटव करनवास द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया।

थाना प्रभारी द्वारा आश्वस्त कराया गया कि चुनाव स्थल पर पुलिस प्रशासन की टीम रहेगी, व चुनाव में प्रशासन की और से पूरा सहयोग रहेगा

About The Author