, , ,

एडवांस्ड किड्स एकेडमी के विद्यार्थियों ने सांसद कप क्रिकेट में लहराया परचम

जीरापुर से पवन कुमार जाटव की रिपोर्ट राजगढ़ जिले में आयोजित सांसद खेल महोत्सव क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलचिपुर विधानसभा, जीरापुर तहसील की ओर से भाग लेते हुए एडवांस्ड किड्स एकेडमी, जीरापुर की क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन कर सांसद कप का खिताब अपने नाम किया। सेमीफाइनल मुकाबले में एडवांस्ड किड्स एकेडमी की टीम ने राजगढ़…

1 minute

Read Time

जीरापुर से पवन कुमार जाटव की रिपोर्ट

राजगढ़ जिले में आयोजित सांसद खेल महोत्सव क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलचिपुर विधानसभा, जीरापुर तहसील की ओर से भाग लेते हुए एडवांस्ड किड्स एकेडमी, जीरापुर की क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन कर सांसद कप का खिताब अपने नाम किया। सेमीफाइनल मुकाबले में एडवांस्ड किड्स एकेडमी की टीम ने राजगढ़ की टीम को पहली पारी में मात्र 6 ओवर में 36 रन पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने केवल 3 ओवर में 36 रन बनाकर आसानी से जीत दर्ज की। और फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मुकाबला सुसनेर की टीम के साथ खेला गया। टॉस जीतकर एडवांस्ड किड्स एकेडमी ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। शानदार गेंदबाजी के दम पर सुसनेर की टीम को 6 ओवर में मात्र 32 रन पर ऑलआउट कर दिया गया। दूसरी पारी में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और अंतिम ओवर तक संघर्ष जारी रहा। अंततः 3 गेंद शेष रहते हुए जीरापुर की एडवांस्ड किड्स एकेडमी ने लक्ष्य हासिल कर सांसद कप क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर स्कूल के डायरेक्टर गिरिराज गुप्ता, प्राचार्य ई. के. जोशी तथा समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed