• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश

श्री पीतांबरा पीठ की पूजा-परंपरा व ट्रस्ट की गतिविधियों में कोई हस्तक्षेप नहीं

Andher Nagri by Andher Nagri
January 11, 2026
in मध्यप्रदेश
0
श्री पीतांबरा पीठ की पूजा-परंपरा व ट्रस्ट की गतिविधियों में कोई हस्तक्षेप नहीं
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

श्री पीतांबरा पीठ की पूजा-परंपरा व ट्रस्ट की गतिविधियों में कोई हस्तक्षेप नहीं

कलेक्टर।मंदिर परिसर में सक्रिय दलाली, अव्यवस्था या श्रद्धालुओं के शोषण जैसी गतिविधियों पर समिति की रहेगी नजर।दतिया।

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने स्पष्ट किया है कि श्री पीतांबरा पीठ के संचालन हेतु गठित “प्रबंधन सहयोग एवं पर्यवेक्षण समिति” का उद्देश्य केवल मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाना है। समिति का ट्रस्ट की धार्मिक, आध्यात्मिक या परंपरागत गतिविधियों तथा पूजा-पाठ में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं होगा।

कलेक्टर ने बताया कि पीतांबरा पीठ का संचालन एवं देखरेख विधिवत रूप से ट्रस्ट द्वारा की जा रही है, जिसका गठन एवं पंजीयन सक्षम प्राधिकरण द्वारा किया गया है। समिति का गठन मध्यप्रदेश पब्लिक ट्रस्ट अधिनियम, 1951 की धारा 22 एवं 23 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों के अनुसार किया गया है, ताकि प्रशासनिक समन्वय के माध्यम से व्यवस्थागत सुधारों में सहयोग दिया जा सके।

दिनांक 19/11/2025 को मंदिर परिसर के एक नव-निर्मित भाग में हुई संरचनात्मक क्षति की घटना के पश्चात यह आवश्यकता विशेष रूप से अनुभव की गई कि मंदिर परिसर में निर्माण-सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, अनुशासन, अभिलेख संधारण, वित्तीय पारदर्शिता तथा दर्शनार्थियों की सुरक्षा जैसे विषयों पर समन्वित सुझाव दिए जाएँ।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि समिति न तो यह तय करेगी कि ट्रस्ट कहाँ या क्या निर्माण कराए, और न ही ट्रस्ट के अधिकारों में कोई दखल देगी। समिति का दायित्व केवल यह है कि यदि कोई निर्माण या व्यवस्था विकसित की जा रही

हो, तो उसमें सुरक्षा मानकों, गुणवत्ता और श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा जा सके। साथ ही, मंदिर परिसर में सक्रिय दलाली, अव्यवस्था या श्रद्धालुओं के शोषण जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु व्यवहारिक सुझाव दिए जा सकें।

पूजा-पाठ, अनुष्ठान एवं धार्मिक क्रियाएँ पीठ की स्थापित परंपरा और विधान के अनुसार ही यथावत चलेंगी। समिति पुजारियों, पंडितों एवं सेवकों के साथ समन्वय बनाकर केवल बाहरी व्यवस्थागत सुधारों से संबंधित सुझाव तैयार कर ट्रस्ट को अवगत कराएगी।

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने श्रद्धालुओं एवं आमजन से अपील की है कि समिति को लेकर किसी भी प्रकार का भ्रम न फैलाएँ और न ही अफवाहों पर विश्वास करें। शासन और प्रशासन का उद्देश्य मंदिर की आस्था, परंपरा या स्वायत्तता में हस्तक्षेप करना नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सम्मानजनक दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Previous Post

युवा दिवस पर होने वाले सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम की तैयारियों

Next Post

सुप्रीम कोर्ट के TET संबंधी निर्णय पर ABRSM प्रतिनिधिमंडल

Next Post
सुप्रीम कोर्ट के TET संबंधी निर्णय पर ABRSM प्रतिनिधिमंडल

सुप्रीम कोर्ट के TET संबंधी निर्णय पर ABRSM प्रतिनिधिमंडल

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri