उज्जैन मध्यप्रदेश राजनीति

उज्जैन। प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल आयें बाबा महाकाल के दर्शन किये मन्दिर समिति ने किया सम्मान

राजेन्द्र खटीक। उज्जैन-प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने बाबा महाकाल के दर्शन किये। इस दौरान उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी भी मौजूद थे।

उज्जैन में आयोजित भाजपा कौर समिति की बैठक में शामिल होने के लिए कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल आज उज्जैन आयें। बैठक में शामिल होने के बाद उन्होंने महाकाल मंदिर पहुंच कर बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी भी मौजूद थे। दर्शन के बाद मन्दिर समिति के सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने प्रभारी मंत्री का सम्मान किया।

About The Author