दतिया। एसपी ऑफिस में गरिमामय विदाई समारोह, दो उपनिरीक्षक सम्मानपूर्वक हुए सेवानिवृत्त।

IMG-20260602-WA0003

दतिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय दतिया में सोमवार को गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पुलिस बल में पदस्थ कार्यवाहक उपनिरीक्षक सुदामा प्रसाद साहू एवं कार्यवाहक उपनिरीक्षक रामनिवास रावत के सेवा निवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

समारोह में पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। एसपी ने उनके लंबे सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा और पुलिस विभाग में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर आरआई सौरभ तिवारी, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त उपनिरीक्षकों के परिजन एवं अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

समारोह का माहौल भावुक और सम्मानपूर्ण रहा, जहां सहकर्मियों ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए उन्हें नई जीवन यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

About The Author